कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटा टाटा एस, बड़ा हादसा टला
श्रीगंगानगर शहर के हनुमानगढ़ मार्ग स्थित रिद्धि-सिद्धि प्रथम कॉलोनी में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक टाटा एस टैम्पो अनियंत्रित होकर कार से टकराने के बाद बीच सड़क पलट गया।
\गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ पल के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलोनी के अंदर से एक पंजाब नंबर की कार मुख्य सड़क की ओर निकल रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहा नया बिना नंबर का टाटा एस टैम्पो संतुलन खो बैठा और कार से टकराते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

No comments