Breaking News

आर्मी के फर्जी आई-कार्ड के साथ युवक को पकड़ा: टोल पर दिखाया था कार्ड


अजमेर में आर्मी के फर्जी आईकार्ड से हाइवे पर टोल बचाने के मामले में एक युवक को पकड़ा गया है। आर्मी इंटेलिजेंस ने बांदनवाड़ा स्थित टोलकर्मियों को टोल से गुजरने के दौरान वाहन चालकों के आर्मी कार्ड सही से जांच करने की हिदायत दी गई। इसके बाद सीकर निवासी कार चालक को पकड़कर भिनाय थाना पुलिस को सौंपा गया।
आर्मी इंटेलिजेंस के सदस्यों ने बताया कि टोल चार्ज बचाने के लिए सैनिक के आई-कार्ड को स्कैन कर उसका दुरुपयोग करने की सूचना मिली थी। इसके बाद बांदनवाड़ा स्थित टोल पर इसकी जानकारी दी गई थी।

No comments