Breaking News

स्टूडेंट्स और ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला:टीचर्स के खाली पद भरने की मांग की


प्रतापगढ़ जिले के मगरोड़ा गांव स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में टीचर्स की कमी के विरोध में आज बुधवार को छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल पर ताला लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया- स्कूल में लंबे समय से विषयवार शिक्षकों की कमी है। पहले एक शिक्षक नियमित रूप से पढ़ा रहे थे, लेकिन उनके ट्रांसफर के बाद शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वर्तमान में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

No comments