Breaking News

दुकान का शटर तोड़ लाखों के मोबाइल चोरी:7 आईफोन समेत 29 मोबाइल लेकर फरार


अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। वारदात कठूमर रोड स्थित कोमल मोबाइल दुकान में हुई। चोर दुकान का ताला तोड़कर और शटर की पत्तियां चौड़ी कर अंदर घुसे तथा काउंटर में रखे सभी मोबाइल समेटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दुकान मालिक के अनुसार दुकान में कुल 29 मोबाइल रखे हुए थे, जिनमें 7 सेकेंड हैंड आईफोन और 22 एंड्रॉयड मोबाइल शामिल थे।

No comments