'हमारा समय बर्बाद न करें', प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को उस याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए लिस्ट करने से इनकार कर दिया, जिसमें परीक्षा के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के हमले का मुद्दा उठाया गया था।
जिस वकील ने इस मामले को अदालत में उठाया उससे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें। वकील ने कहा कि छात्र नीट परीक्षा के सही तरीके से आयोजन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार जैसे अहम मुद्दे उठा रहे हैं।

No comments