Breaking News

एमपी से लूटी गई 400 साल पुरानी तोप की राजस्थान में तलाश- 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटे




मध्यप्रदेश से लूटी गई करीब 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप की तलाश अब राजस्थान तक पहुंच गई है। राजस्थान के करौली जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को आशंका है कि एमपी से लूटी गई तोप को राजस्थान के करौली जिले में छिपाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई क्षेत्रों की थाना पुलिस ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
जानकारी के अनुसार करौली जिले के गांवड़ा मीणा गांव में सुबह से ही नरवर पुलिस और करौली पु?लिस डेरा डाले हुए है। 

No comments