Breaking News

राहुल समेत विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे


दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज और हृश्वश्वञ्ज पेपर लीक के खिलाफ संसद में आज बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। इसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्ष लोकसभा और राज्यसभा में इस मामले पर चर्चा चाहते हैं। उधर, सरकार ने कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से नहीं खेल सकती है।

No comments