गेहूं से लदी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
उत्तरप्रदेश में गोंडा जिले में आज बुधवार सुबह हादसा हो गया। कचहरी रेलवे स्टेशन से गोंडा रेलवे स्टेशन मुख्यालय आ रही गेहूं से लदी मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
यह हादसा मुख्यालय स्टेशन से महज 50 मीटर पहले सरकारी गैस एजेंसी के पास हुआ, जहां मालगाड़ी की एक बोगी डाउन नंबर-2 ट्रैक से उतर गई। हादसे के कारण डाउन रेल मार्ग एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा, जिससे ग्वालियर मेल और गोरखनाथ एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

No comments