एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क-नालियां
श्रीगंगानगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित बापूनगर में सड़क और नालियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बापूनगर विकास समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगर विकास न्यास कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की।
विकास समिति के अध्यक्ष हेमंत कालिया ने बताया कि बापूनगर में सड़क और नालियों के निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पहले टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों को टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

No comments