शराब पिलाने वाले पांच ठिकानों पर छापे
श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस ने अपने इलाके में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले पांच ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने अड्डा संचालकों के खिलाफ पांच मुकदमें आबकारी एक्ट में दर्ज किये हैं।
एएसआई जगमोहन मीणा ने केदार चौक स्थित अरोमा होटल के सामने गली में रेहड़ी पर शराब पिलाने वाले मोहित मित्तल पुत्र किशनलाल निवासी एफ ब्लॉक को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से दो पव्वे अंगे्रजी शराब व 150 रुपए की नगदी बरामद की। एएसआई विजय कुमार ने आयकर विभाग ऑफिस के निकट शराब पिलाने का अड्डा चलाने वाले विशाल कुमार पुत्र जितई गुप्ता निवासी देवनगर को काबू करके उसके कब्जा से चार पव्वे देशी शराब व 320 रुपए बरामद किये।

No comments