Breaking News

जिम से लौट रहे युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, तीन युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में जिम से घर लौट रहे एक युवक  पर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में उधम सिंह चौक पुलिया पर दिन दिहाड़े पांच नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर तीन युवकों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल अन्य युवकों की भी पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी सीआई तेजवंत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर एसआई नगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बस स्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई स्वर्ण सिंह, कांस्टेबल रामप्रताप व कांस्टेबल राकेश भुंवाल की टीम ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 

No comments