अंगदान जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया महादान का संदेश
श्रीगंगानगर में अंगदान महादान जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला चिकित्सालय में अंगदान जागरूकता रैली निकाली गई। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं जीएनएमटीसी के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराया और अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।
अभियान के तहत पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। ऑर्गन डोनेशन नोडल अधिकारी डॉ. लीलावती सियाग ने बताया कि पूरे जुलाई माह में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

No comments