Breaking News

तीनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम


श्रीगंगानगर में नेशनल हाइवे पर नेतेवाला के निकट भीषण सड़क हादसे में मारे गये तीनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गये।
चूनावढ़ थाना प्रभारी रामप्रताप ने बताया कि कार व ट्रोला की टक्कर में गांव 48 एलएनपी निवासी 25 वर्षीय प्रदीप लूणा पुत्र बनवारीलाल मेघवाल, बींझबायला निवासी 27 वर्षीय मोनू वर्मा उर्फ ओमप्रकाश वर्मा पुत्र रायसाहब नोखवाल व 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र जगमीत सिंह कुम्हार की मौत हो गई थी। हादसे के बाद तीनों के शव जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिये गये थे। तीनों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

No comments