गुरुद्वारा में चोरी का प्रयास, आरोपी को मौके पर दबोचा
श्रीगंगानगर के सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा में चोरी का प्रयास करते एक युवक को मौके पर दबोच लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया हुआ है।
पुलिस के अनुसा गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान 66 वर्षीय जंटा सिंह ने रिपोर्ट दी कि गुरूद्वारा में गं्रथी तरसेम सिंह उर्फ जगसीर सिंह गुरूघर में बने कमरे में गया था। इसी दौरान जसप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी अमरगढ़ गुरूद्वारा में आ गया। वहां रखी कृपाण उठा कर कमरे का ताला तोडऩे का प्रयास किया।

No comments