गोदाम से सवा सौ बैग गुंवार चोरी
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना कस्बे में वाटर वक्र्स के पास महात्मा गांधी स्कूल के सामने स्थित गोदाम से गुंवार के सवा सौ बैग चोरी हो गये। अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़ कर चोरी की।
पुलिस के अनुसार नई मंडी घड़साना स्थित चांडक ब्रादर्स के संचालक इन्द्र कुमार चांडक ने रिपोर्ट दी कि मेरे गोदाम में गुंवार के बैग रखे हुए थे। 9 जुलाई को मुझे गोदाम की दीवार टूटी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। वहां गुंवार बिखरा हुआ था। दीवार टूटी हुई थी। गोदाम से 110 से 125 बैग चोरी कर लिये गये।

No comments