Breaking News

श्रीगंगानगर में आवारा पशुओं का 'राजÓ, अब भैंसों के झुंड भी बने मुसीबत


यह श्रीगंगानगर है... यहां आपका स्वागत है! लेकिन शहर में प्रवेश करते ही सबसे पहले स्वागत अगर कोई करता है, तो वे हैं आवारा पशु। पहले गाय, सांड और कुत्ते सड़कों पर डेरा जमाए रहते थे, अब भैंसों के झुंड भी यातायात और आमजन के लिए नई मुसीबत बनते जा रहे हैं।
शुक्रवार को शिव चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर के सामने से गुजरते भैंसों के बड़े झुंड ने राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशान रखा। व्यस्त सड़क पर भैंसों के कारण यातायात प्रभावित हुआ और दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर इनका जमावड़ा आम बात हो गई है। 

No comments