सरकारी स्कूल में 10 दिनों से पेयजल संकट:बच्चे घरों से ला रहे पानी
कोटा में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बगतरी में पेयजल संकट बना हुआ है। गर्मी और उमस के बीच स्टूडेंट्स और टीचर्स को भारी परेशानी हो रही है। स्टूडेंट्स अपने घरों से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं।
ग्रामीण दुर्गाशंकर सुमन ने बताया कि इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
स्कूल की प्रिंसिपल एकता नागौरा ने बताया कि स्कूल तक आने वाली पाइपलाइन सड़क पार करती है। इस रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही के कारण पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है।

No comments