घोड़ा मक्खियों का हमला, पिता-बेटा घायल:एक की हालत गंभीर,
झुंझुनूं में सूरजगढ़ के लोहारू रोड पर कासनी और पिलोद के बीच शनिवार सुबह घोड़ा मक्खियों के हमले में पिता-बेटा घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान कासनी निवासी मांगेराम और उनका बेटा प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मांगेराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। प्रदीप का इलाज सूरजगढ़ अस्पताल में जारी है।

No comments