सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
भरतपुर के बयाना नगर पालिका में स्थायी और ठेका आधारित सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने गांधी चौक पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व स्थायी सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष मुकेश चौहान और अस्थायी सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष बीनू पाराशर ने किया। कर्मचारियों ने दावा किया कि नगर पालिका के लगभग 80 प्रतिशत सफाई कर्मी हड़ताल में शामिल हैं।

No comments