रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को टक्कर मारी:कलसाडा स्कूल जा रहे थे प्रिंसिपल
अलवर-राजगढ़ मेगा हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से आकर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कलसाडा के प्रिंसिपल सुनील शर्मा की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रिंसिपल सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुर्जा बाईपास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने हादसा हुआ। जब प्रिंसिपल शर्मा अलवर से अपने स्कूल जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज स्पीड से गलत दिशा में आकर सीधे बाइक से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रिंसिपल सुनील शर्मा को सिर में गंभीर चोटें आईं।

No comments