अब लद्दाख से भी तय होगी अमरनाथ यात्रा, 6 किमी का बनेगा तीसरा रास्ता
श्री अमरनाथ धाम तक श्रद्धालुओं की पहुंच और सुलभ बनाने के लिए तीसरा मार्ग तैयार करने की संभावनाओं पर काम शुरू हो चुका है। यह प्रस्तावित मार्ग लद्दाख प्रदेश के मीनामर्ग को कश्मीर घाटी में समुद्रतल से लगभग 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीअमरनाथ की पवित्र गुफा को जोड़ेगा। यह छोटा मार्ग करीब छह किलोमीटर का होगा। मौजूदा समय में पवित्र गुफा तक पहुंचने के दो मार्ग बालटाल और पहलगाम हैं।
इस मार्ग से श्रद्धालु एक ही दिन में पवित्र गुफा तक की यात्रा कर सकेंगे। लद्दाख घूमने आए पर्यटक भी पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश की तरफ से आने वाले श्रद्धालु लेह, जंस्कार के रास्ते पवित्र गुफा तक जा सकेंगे।

No comments