Breaking News

हरिद्वार पुलिस की एडवाइजरी, कांवड़ की ऊंचाई तय और रेट्रो साइलेंसर बैन


कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस बार कांवड़ यात्रा में जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, भाले, त्रिशूल, तलवार और अन्य हथियारों के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पैदल कांवड़ की ऊंचाई छह फीट और कांवड़ झांकी की ऊंचाई दस फीट से अधिक नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी शिवभक्तों से यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और सकुशल बनाने में सहयोग की अपील की है।

No comments