Breaking News

रसीदपुरा के माताजी मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी


डीडवाना जिले के मौलासर के निकट रसीदपुरा गांव स्थित माताजी मंदिर पर आज मंगलवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में मंदिर की छत और साइड की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि, घटना के समय मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर को हुए नुकसान का सर्वे कराकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

No comments