अमेरिका का क्रेज हुए खत्म ! भारतीय छात्रों की पसंदीदा जगह बना यूरोप
उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों की पसंद के तौर पर यूरोप तेजी से उभर रहा है। इसकी वजह है उत्तरी अमेरिका में शिक्षा की बढ़ती लागत, सख़्त इमिग्रेशन नीतियां और भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते के तहत आवाजाही से जुड़े नए नियम, जो दुनिया भर में शिक्षा से जुड़े विकल्पों को बदल रहे हैं। छात्रों और शिक्षा सलाहकारों का कहना है कि जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, पुर्तगाल और इटली जैसे देशों में भारतीय आवेदकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसके पीछे सस्ती ट्यूशन फीस, अंग्रेज़ी भाषा में बढ़ते प्रोग्राम और पढ़ाई के बाद नौकरी के बेहतर मौके जैसे कारण हैं

No comments