बांसवाड़ा में पुलिया की रेलिंग तोड़ हवा में लटका ट्रक
बांसवाड़ा में आज मंगलवार सुबह चाय पत्ती से भरा ट्रक माही नदी पर बने पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गया। दीवार तोड़ते हुए ट्रक का आधा हिस्सा हवा में लटक गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना मान रही है।
ट्रक का अगला हिस्सा हवा में लटका देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली।

No comments