जोधपुर में 22 जुलाई को बंद रहेगी पानी की सप्लाई
जोधपुर शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी और पानी के स्टोरेज की कमी के चलते हालात सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में जलदाय विभाग की ओर से लगातार 'क्लोजरÓ लिया जा रहा है। अब कल 22 जुलाई को मेंटेनेंस और वॉटर स्टोरेज को लेकर शहर के सभी फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
दरअसल, जोधपुर शहर में लगातार क्लोजर लेने की नौबत आ रही है। हर नए शेड्यूल के बाद जलदाय विभाग की ओर से एक दिन पूरे शहर की पानी सप्लाई बंद रखी जा रही है, जिसके बाद ही जल आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

No comments