Breaking News

कोटा में जल्द चलेगी नई इलेक्ट्रिक एसी बस:20 प्रमुख रूटों पर होगा संचालन


पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कोटा शहर को जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात मिलने वाली है। सुभाष नगर स्थित बस डिपो का निर्माण काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले चरण में 40 एसी ई-बसें जल्द ही कोटा पहुंचेगी, जिन्हें अगस्त महीने से केडीए क्षेत्र के 20 प्रमुख रूटों पर उतारा जाएगा। 
बस स्टैंड का काम पूरा होने के साथ ही प्लेटफॉर्म पर बसों को चार्ज करने वाली हाई-कैपेसिटी चार्जिंग मशीनें भी पहुंच चुकी हैं और उन्हें स्थापित कर दिया गया है। 

No comments