Breaking News

पंचायती राज व निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की 3 को होगी तैयारी बैठक


रायसिंहनगर में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 3 अगस्त को आयोजित होगी। संगठन महासचिव अर्जुन मेघवाल ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया के पिता के निधन के कारण बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष गुरवीर मान, राजेंद्र डारा एवं श्यामलाल मुथा संयुक्त रूप से करेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच उठाने पर चर्चा होगी।

No comments