Breaking News

32 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद संभागीय मुख्य अभियंता के.के. कस्वां सेवानिवृत्त


जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बीकानेर संभाग के संभागीय मुख्य अभियंता के.के. कस्वां 32 वर्ष की गौरवपूर्ण विभागीय सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने वर्ष 1994 में तत्कालीन आरएसईबी में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संभागीय मुख्य अभियंता के पद तक पहुंचे।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर के.के. कस्वां ने कहा कि आमजन से सीधे जुड़े बिजली विभाग में कार्य करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों के लगभग 20 लाख उपभोक्ताओं तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी रही।

No comments