Breaking News

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रायसिंहनगर में 300 पौधे लगाए


रायसिंहनगर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को गजसिंहपुर मार्ग पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से 300 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी पूनम चंद, अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी, सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, जेटीओ महेंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल सहित जनप्रतिनिधियों और पालिका कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

No comments