Breaking News

छोलाछाप की क्लिनिक पर छापा


केसरीसिंहपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे के वार्ड नम्बर 8 में जोहड़ के निकट छोलाछाप के ठिकाने बराड़ क्लिनिक पर दबिश दी। विभाग की टीम ने मौके से अंगे्रजी दवाईयां व उपकरण जब्त करके हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. धीरज मंगल व औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने बिकर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी 11 एच सुंदरपुरा की बराड़ क्लिनिक पर दबिश दी। जांच पड़ताल के दौरान उपयोग में ली गई औषधियां, एलोपैथिक दवाईयां, खाली रेफर व चिकित्सीय उपकरण बरामद हुए। 

No comments