Breaking News

शहीद उधम सिंह भारत के सच्चे सपूत और देशभक्त थे : टूरना


शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित शहीद उधम सिंह चौक पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जरनैल सिंह टूरना ने शहीद उधम सिंह की जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह भारत के सच्चे सपूत देशभक्त थे। उन्होंने 13 मार्च 1940 में लंदन जाकर जनरल माइकल ओ डायर को गोली मारकर 1919 के अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था।

No comments