पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट
राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बूंदी के सदर थाना पुलिस ने तहसील रोड स्थित एक मकान पर अचानक छापा मारकर लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान मौके से 14 युवकों और 8 युवतियों को अरेस्ट किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन एक महिला अपने बेटे के साथ मिलकर कर रही थी।

No comments