फिर चमक उठा सोना, चांदी ने मारी लंबी छलांग!
आज मंगलवार 21 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।
एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का दाम 922 रुपए की तेजी के साथ 1,42,310 रुपए पर है। वहीं चांदी की कीमत में 2310 रुपए का उछाल आया है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 0.70 प्रतिशत तक चढ़कर कीमत 4044.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी 1.51 प्रतिशत बढ़कर यह 57.935 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

No comments