पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:धारा 163 लागू
पंजाब के किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है। किसान मंगलवार सुबह ही दिल्ली में किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया।
हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

No comments