Breaking News

पाली के 1100 श्रद्धालु करेंगे जैन तीर्थों की यात्रा


पाली से अगले साल 4 से 12 जनवरी तक जैन समाज के 1100 श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से देश के प्रमुख धार्मिक तीर्थों की यात्रा पर जाएंगे। पहले ही दिन करीब 600 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान श्रद्धालु सम्मेतशिखरजी, पावापुरी, राजगृही, कुंडलपुर, गुणायाजी, क्षत्रियकुंड, ऋजुबालिका और अयोध्या सहित प्रमुख जैन व ऐतिहासिक तीर्थों के दर्शन करेंगे।
श्री शांतिनाथ जैन सेवा संस्थान, लोढ़ा का बास के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस स्पेशल रेल यात्रा का सोमवार को भगवान श्री शांतिनाथ प्रभु के चित्र के समक्ष विधिवत शंखनाद किया गया।

No comments