नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि राज्य में नए निजी स्कूलों को मान्यता देने के लिए 31 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। मान्यता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सरल बनाया जाएगा तथा हर स्तर पर तय समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाएगा।
मान्यता प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए दिलावर ने निर्देश दिया कि प्रथम स्तर की निरीक्षण समिति सात दिनों के भीतर निरीक्षण पूरा कर अपनी रिपोर्ट जमा करे। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी रिपोर्ट की जांच कर 15 दिनों के भीतर आगे भेजेंगे, जिसके बाद शिक्षा निदेशक मान्यता देने पर अंतिम निर्णय लेंगे।

No comments