Breaking News

जयपुर में सरकारी अस्पताल में साइबर ठगी


जयपुर के झोटवाड़ा स्थित हाथोज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साइबर ठगों ने धौंस दिखाकर एएनएम से 70 हजार रुपए ठग लिए। इस पूरी वारदात की नींव अस्पताल की ही डॉक्टर द्वारा बिना वेरिफिकेशन पूरे स्टाफ का डाटा ठग को देने से हुई। इसके बावजूद डॉ मीनाक्षी सिंह ने मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। डॉक्टर का कहना है कि यह एएनएम का पर्सनल मैटर है, उनका नहीं। डॉक्टर ने कहा कि मैंने तो सिर्फ फोन पर मांगी गई जानकारी दी थी। मेरी गलती नहीं है। पैसे के लेन-देन की बात कृष्णा ने की है, इसलिए पुलिस में शिकायत भी वही करेगी। 

No comments