थाईलैंड ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा: जारी रहेगी वीजा फ्री एंट्री
थाईलैंड सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए 'वीजा-फ्री एंट्रीÓ की सुविधा को आगे भी जारी रखने का बड़ा फैसला किया है। हालांकि इस बड़ी राहत के साथ सरकार ने एक नया नियम भी जोड़ दिया है जिसके तहत अब भारतीयों के वहां ठहरने की अधिकतम अवधि को 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है।
थाईलैंड के पर्यटन मंत्री सुरासाक फानचारोएनवोराकुल ने इस नए नियम की आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सैलानियों को पहले की तरह थाईलैंड जाने के लिए पहले से वीजा लेने या वीजा-ऑन-अराइवल की लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।

No comments