बीकानेर से लापता 10 साल का बच्चा पाली में मिला
बीकानेर से एक 10 साल का बच्चा लापता हो गया। घर से कॉपी और किताब लेने की बात कहकर साथ में पानी की बोतल लेकर निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि लड़का बीकानेर से रवाना हुई तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस में सवार होकर पाली रेलवे स्टेशन पर तर गया। सूचना मिलते ही अभय कमांड सेंटर की टीम सक्रिय हो गई।

No comments