Breaking News

अगले एक सप्ताह तक नहीं होगी अच्छी बारिशराजस्थान मौसम, मानसून कमजोर, बारिश का इंतजार, मौसम विभाग,


राजस्थान में बारिश का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है और अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद ही बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं। 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल राजस्थान में मानसूनी हवाओं का प्रवाह कमजोर है और ऊपरी वायुमंडल में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। यही कारण है कि मानसून पूरे प्रदेश में पहुंचने के बावजूद बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। 

No comments