Breaking News

जयपुर में कल रंग मल्हार उत्सव: इस बार कैनवास की जगह संदूक पर चित्र बनाएंगे कलाकार


अच्छी बारिश, समृद्धि, सुख-शांति और मानवता के कल्याण की कामना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने वाला राजस्थान का अनूठा कला उत्सव 'रंग-मल्हारÓ इस वर्ष अपने 17वें संस्करण के साथ कल 12 जुलाई, रविवार को आयोजित होगा।
वरिष्ठ चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की संकल्पना पर आधारित यह आयोजन जयपुर में राजस्थान ललित कला अकादमी परिसर में आयोजित किया जाएगा।  इस वर्ष रंग-मल्हार की थीम 'संदूकÓ रखी गई है। कभी हर घर की पहचान और विरासत का प्रतीक रही संदूक या पेटी को कलाकार अपनी कल्पनाओं और रंगों से नई अभिव्यक्ति देंगे।

No comments