Breaking News

ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान और फास्ट


भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए जल्द नई वेबसाइट आने वाली है। आईआरसीटीसी को लेकर खबर है कि वह जल्द ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन पेश करने वाला है। नई वेबसाइट में ग्राहकों को पहले की तरह स्लो इंटरफेस, बार-बार उलझाने वाले कैप्चा और पॉप्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट के बीटा वर्जन का रेलवे के टॉप ऑफिशियल और एमएनआईटी जयपुर के छात्रों ने रिव्यू किया है।
रेलवे अधिकारियों और छात्रों इसमें कुछ बग्स के बारे में जानकारी दी है। इन बग्स को फिक्स करने के बाद जल्द इस वेबसाइट का पब्लिक बीटा जारी किया जा सकता है। संभव है कि 15 जुलाई तक इस वेबसाइट का पब्लिक बीटा जारी हो सकता है।

No comments