लाल किले को मिली धमकी, अलर्ट मोड पर आई सुरक्षा एजेंसियां
राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को धमकी भरी कॉल आया है। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह धमकी भरा कॉल दिल्ली पुलिस को नहीं बल्कि मुंबई पुलिस को आया था। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रुम से साझा की गई। इसके बाद से लाल किले के आस-पास की सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई। इसके बार परिसर में अच्छी तरह से जांच पड़ताल की गई, लेकिन वहां पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

No comments