पुणे क्राइम ब्रांच की श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में छापेमारी
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुणे के एक स्टील कारोबारी से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और फिर व्यापारी के गोदाम पर फायरिंग होने की घटना को लेकर श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में अनेक स्थानों पर छापेमारी की। क्राइम ब्रांच ने हनुमानगढ़ जिले से लॉरेंस गैंग के एक सदस्य पवन कुमार को हिरासत में लिया है। उसे पुणे लाया जा रहा है।
एएसपी दीपक शर्मा ने बताया कि पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी दो दिन से श्रीगंगानगर जिले में छापेमारी कर रहे हैं। टीम ने किन लोगों को पकड़ा है। इस बारे में जानकारी नहीं है।
इधर हनुमानगढ़ में क्राइम ब्रांच ने कई स्थानों पर दबिश देकर गैंग से जुड़े पवन कुमार को हिरासत में लिया है। यह पवन कुमार पहले पुणे में मजदूरी करता था।

No comments