Breaking News

बाइक सवार युवक को लूटने का प्रयास, अज्ञात युवकों ने धमाका किया


हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव मुंसरी से एक किलोमीटर पहले बाइक सवार युवकों ने एक बाइक सवार को लूटने का प्रयास किया। युवक ने घटना से बचने के लिए बाइक भगाई तो अज्ञात युवकों ने धमाका किया, जो गोली चलने जैसा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव मुंसरी निवासी 30 वर्षीय  लिच्छूराम पुत्र लालचंद ने रिपोर्ट दी कि वह रात के समय गांव न्यौलखी से मुंसरी आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने मुझे रोकने का प्रयास किया। मैंने बाइक भगा ली। 

No comments