Breaking News

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नवचयनितों को दिए नियुक्ति पत्र


राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन हनुमानगढ़ मार्ग स्थित नोजगे पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियोंं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों  के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता नजर आई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक हरीशंकर व भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान आदि ने विभिन्न सरकारी विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें जिम्मेवारी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजकीय सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

No comments