सरकारी कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में स्कूली बच्चों को बैठाने पर उठे सवाल
रायसिंहनगर पंचायत समिति परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सरकारी लाइव प्रसारण के दौरान भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों को बैठाए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे जाने पर अधिकांश बच्चे यह नहीं बता सके कि उन्हें किस उद्देश्य से कार्यक्रम में बुलाया गया है।
बताया गया कि बच्चों को स्कूल से लाकर कार्यक्रम स्थल पर बैठाया गया था, जबकि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान दोपहर तक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी नहीं दिखी। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी रही।

No comments