यातायात प्रभारी ने बाइक चालकों हैलमेट लगाने की दी नसीहत
श्रीगंगानगर में यातायात पुलिस की ओर से चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को यातायात प्रभारी श्रीमती राजेश के नेतृत्व में ट्रेफिक पुलिसकर्मियों द्वारा शहर के सभी मुख्य चौराहों पर बिना हैलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों की पालना करते हुए नियमित रूप से हैलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं वाहन चालकों को वाहन चलाते वक्त पूरे कागजात रखने, चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, ट्रेफिक नियमों का पालन करने एवं ओवरटेक से बचने तथा निर्धारित गति से वाहन चलाने की समझाइश की।

No comments