Breaking News

स्टडी ऋण दिलवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए ठगे


श्रीगंगानगर में विदेश में पढ़ाई के लिए ऋण दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। एसपी को परिवाद देने के बाद कोतवाली पुलिस ने दम्पत्ति सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार 16-17 एच घणजातिया निवासी विश्वजीतसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि मेरी बहन सुखवीर कौर व भाई दुर्लभजीत सिंह को स्टडी वीजा पर विदेश जाना था। इसके लिए स्टडी ऋण लेना चाहते थे। मेरे दोस्त गुरजोत सिंह ने जनवरी 2025 में विजय कुमार मुडासिया निवासी कालियां, विजय की पत्नी माला देवी, कमल जोया व एक अन्य से मिलवाया। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में कुल एक लाख 49 हजार 574 रुपए ले लिये। 

No comments